चंडीगढ़: सुखना चोए नदी पर उच्च स्तरीय पुल को मंजूरी दी गई

चंडीगढ़: सुखना चोए नदी पर उच्च स्तरीय पुल को मंजूरी दी गई

चंडीगढ़: सुखना चोए नदी पर उच्च स्तरीय पुल को मंजूरी दी गई
Modified Date: April 23, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:54 pm IST

चंडीगढ़, 23 अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़ में सेक्टर 26 और मनीमाजरा को जोड़ने के लिए सुखना चोए नदी पर एक उच्च स्तरीय पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 16.63 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में दोनों तरफ चार-लेन वाली सड़कें, साथ ही समर्पित फुटपाथ और साइकिल ट्रैक शामिल होंगे।

इस पुल के डिज़ाइन में प्रभावी जल-निकासी प्रणाली और बाढ़-रोधी उपाय शामिल हैं, ताकि यह सभी मौसमी स्थितियों में टिकाऊ बना रहे।

इस परियोजना पर जुलाई 2026 में काम शुरू होने की संभावना है। इस कार्य के 12 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई, जहां इंजीनियरिंग विभाग ने परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में