मुख्यमंत्री माझी ने ओडिया फिल्म ‘मेहरमुंडा’ को कर-मुक्त घोषित किया

मुख्यमंत्री माझी ने ओडिया फिल्म 'मेहरमुंडा' को कर-मुक्त घोषित किया

मुख्यमंत्री माझी ने ओडिया फिल्म ‘मेहरमुंडा’ को कर-मुक्त घोषित किया
Modified Date: June 9, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: June 9, 2026 10:20 pm IST

भुवनेश्वर, नौ जून (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को राज्य के बुनकर समुदाय पर आधारित ओडिया फिल्म ‘मेहरमुंडा’ को कर-मुक्त घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निकुंज होता निर्देशित इस फिल्म में एक पक्के इरादे वाले बुनकर की कहानी है, जो अपने दोस्त की मदद से बुनकरों को ऑनलाइन मार्केटिंग सिखाकर अपने गांव में लुप्त हो रहे साड़ी उद्योग को पुनर्जीवित करता है और समुदाय में नई उम्मीद जगाता है।

यह फिल्म 15 मई को रिलीज़ हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओडिशा की शानदार पारंपरिक विरासत और कारीगरी को दिखाने वाली इस फिल्म को कर-मुक्त करने का फ़ैसला किया है।

उन्होंने बताया कि फिल्म पर सभी तरह का मनोरंजन कर हटाकर, राज्य सरकार लोगों को उन बुनकरों की कहानी देखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है, जिन्होंने पीढ़ियों से ओडिशा की शानदार कपड़ा विरासत को जिंदा रखा है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में