सीएम भूपेश 29,30 और 31 को मरवाही में करेंगे चुनाव प्रचार, अनूपपुर में भी होगी सभा

सीएम भूपेश 29,30 और 31 को मरवाही में करेंगे चुनाव प्रचार, अनूपपुर में भी होगी सभा

सीएम भूपेश 29,30 और 31 को मरवाही में करेंगे चुनाव प्रचार, अनूपपुर में भी होगी सभा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 27, 2020 4:53 am IST

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29, 30 व 31 अक्टूबर को तीन दिन मरवाही में चुनाव प्रचार करेंगे और इस दौरान वे मरवाही के साथ ही मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। वे मध्यप्रदेश में भी एक सभा लेंगे। 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे एकलव्य हाईस्कूल प्रांगण डोंगरिया में तथा 1.30 बजे कोडगार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

पढ़ें- दंतैल हाथी ने किसान को कुचलकर मारा, पत्नी ने भागकर बचाई जान, धान कटाई करने पहुंचे थे दोनों

इसके बाद अजीत जोगी के गृहग्राम जोगीसार में दोपहर 3 बजे हाई स्कूल मैदान में उनकी सभा रखी गई है। मुख्यमंत्री अमरकंटक में रात्रि विश्राम करेंगे। 30 अक्टूबर को दोपहर दोपहर 12 बजे वे अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के जैतहरी में सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे बस्तीबगरा के हाईस्कूल ग्राउन्ड में चुनावी सभा रखी गई है।

पढ़ें- पीएम मोदी छोटे दुकानदारों को आज देंगे बड़ा तोहफा, स…

मरवाही इलाके के लोहारी ग्राम में पेट्रोल पम्प के पास उनकी सभा दोपहर 3 बजे रखी गई है। शाम 4.15 बजे वे मनेन्द्रगढ़ प्रस्थान करेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

पढ़ें- खुद के पैसे से हवाई टिकट लेकर परिवार सहित तत्काल पा…

31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री दानीकुंडी (मरवाही) के हाईस्कूल ग्राउंड में तथा 1.30 बजे नवागांव पेन्ड्रा के हाईस्कूल ग्राउन्ड में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। वे दोपहर 3 बजे रायपुर प्रस्थान करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी 29 अक्टूबर को लालपुर सिवनी और बदरौड़ी गांवों में जनसभा करेंगे।


लेखक के बारे में