CM Pushkar Singh Dhami News: पीएम मोदी बनाने जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा, ‘ये एक कर्मयोगी और तपस्वी के नेतृत्व का दौर’..

CM Pushkar Singh Dhami News: प्रधानमंत्री मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे, धामी ने बधाई दी।

CM Pushkar Singh Dhami News: पीएम मोदी बनाने जा रहे हैं ये अनोखा रिकॉर्ड.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा, ‘ये एक कर्मयोगी और तपस्वी के नेतृत्व का दौर’..

CM Pushkar Singh Dhami News || Image- ANI News File

Modified Date: June 9, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: June 9, 2026 9:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी 4,399 दिन पूरे कर बनाएंगे नया रिकॉर्ड।
  • जवाहरलाल नेहरू का लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छूटेगा।
  • मुख्यमंत्री धामी ने मोदी को कर्मयोगी और तपस्वी बताया।

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। (CM Pushkar Singh Dhami News) इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को देश के विकास और गौरव का स्वर्णिम दौर बताया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ेंगे मोदी

10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे करेंगे। इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने लगातार 4,398 दिन तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

धामी बोले- यह कर्मयोगी का युग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने बिना रुके और बिना थके भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया है। (CM Pushkar Singh Dhami News) धामी ने इसे एक कर्मयोगी और तपस्वी के नेतृत्व का दौर बताया तथा उत्तराखंड की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बताया ‘बेमिसाल’ कार्यकाल

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अवधि हर क्षेत्र, हर वर्ग और देश के हर हिस्से तक विकास पहुंचाने वाली रही है। पाटिल के अनुसार सरकार ने योजनाओं को केवल बनाया ही नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भी किया, यही वजह है कि लोग इन 12 वर्षों को “बेमिसाल” बता रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown