CM Pushkar Singh Dhami News || Image- ANI News File
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। (CM Pushkar Singh Dhami News) इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को देश के विकास और गौरव का स्वर्णिम दौर बताया।
#WATCH | Dehradun: On Narendra Modi being India’s longest continuously serving PM, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, “Today is a historic day. Today marks 12 years of Modi ji serving as Prime Minister. He has become the longest-serving Prime Minister after independence.… pic.twitter.com/3dIJ53p5Mf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे करेंगे। इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने लगातार 4,398 दिन तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने बिना रुके और बिना थके भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया है। (CM Pushkar Singh Dhami News) धामी ने इसे एक कर्मयोगी और तपस्वी के नेतृत्व का दौर बताया तथा उत्तराखंड की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अवधि हर क्षेत्र, हर वर्ग और देश के हर हिस्से तक विकास पहुंचाने वाली रही है। पाटिल के अनुसार सरकार ने योजनाओं को केवल बनाया ही नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भी किया, यही वजह है कि लोग इन 12 वर्षों को “बेमिसाल” बता रहे हैं।
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल
एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी
झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं