मुख्यमंत्री सुक्खू ने वेतन स्थगन अधिसूचना वापस लेने का आदेश दिया; बकाया राशि अगले महीने जारी होगी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वेतन स्थगन अधिसूचना वापस लेने का आदेश दिया; बकाया राशि अगले महीने जारी होगी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वेतन स्थगन अधिसूचना वापस लेने का आदेश दिया; बकाया राशि अगले महीने जारी होगी
Modified Date: June 7, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: June 7, 2026 8:37 pm IST

शिमला, सात जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वित्त विभाग को वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना वापस लेने का निर्देश दिया और कहा कि बकाया राशि का भुगतान अगले महीने कर दिया जाएगा।

सुक्खू की अध्यक्षता में हुई विभाग की एक बैठक में यह आदेश दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की व्यावहारिक नीतियों के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

एक बयान के अनुसार, सुक्खू ने कहा, ‘‘राज्य की अर्थव्यवस्था ने उत्साहजनक परिणाम दिखाए हैं और हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर लगातार अग्रसर है।’’

उन्होंने वित्त विभाग को अगले महीने सभी पेंशनभोगियों का बकाया जारी करने का निर्देश दिया।

लंबित बकाया और महंगाई भत्ते (डीए) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं और सरकार उनके कल्याण और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में