लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों से मुलाकात की। सीएम से मिलने के लिए शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटा और बहन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। सोमवार को हुए बवाल पर सीएम योगी ने दुख जताया।
पढ़ें-विवादित ढांचा विध्वंस के 26 बरस बाद भी राजनीति जारी, पुलिस हाई अलर्ट पर, संगी…
सीएम योगी पहले ही सुबोध सिंह की पत्नी को 40 लाख रूपए, माता-पिता को 10 लाख और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुके हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को मामले में जल्द से जल्द जांच करने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने बुलंदशहर हिंसा को एक गहरी साजिश बताते हुए हिंसा में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- बिचौलिया मिशेल की अदालत में पैरवी करना जोसेफ को पड़ा भारी, युवक कांग…
साथ ही उन्होंने गोकशी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर हिंसा में ही मारे गए छात्र सुमित चौधरी और लखनऊ में मारे गए भाजपा नेता प्रत्युष मणि त्रिपाठी के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।