कोयंबटूर बच्ची हत्या मामला: मुख्यमंत्री विजय ने बच्ची के परिवार से बात की

कोयंबटूर बच्ची हत्या मामला: मुख्यमंत्री विजय ने बच्ची के परिवार से बात की

कोयंबटूर बच्ची हत्या मामला: मुख्यमंत्री विजय ने बच्ची के परिवार से बात की
Modified Date: May 24, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: May 24, 2026 2:48 pm IST

सालेम, 24 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कोयंबटूर की उस 10 वर्षीय बच्ची के परिजन से बात की, जिसकी कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई थी। बच्ची की दादी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

बच्ची की दादी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री ने परिवार से बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।”

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने हमारा हालचाल पूछा और यह जानना चाहा कि क्या हमारे पास घर है। उन्होंने (विजय) कहा कि वह हमारे साथ हैं और हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

कोयंबटूर के सुलूर में बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे तमिलनाडु में आक्रोश फैल गया है।

विपक्ष के विरोध के बाद मुख्यमंत्री विजय ने शनिवार को सख्त कार्रवाई का वादा किया। इस घटना के सिलसिले में लड़की के एक परिचित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में