नशे में पड़ोसन के घर में घुसे कंपनी के CFO, कपड़े उतारकर बेड पर किया ये काम, जानें फिर क्या हुआ…

Ads

Company's CFO John Tyson entered the neighbor's house while drunk नशे में पड़ोसन के घर में घुसे कंपनी के CFO, कपड़े उतारकर बेड पर सो गया

  •  
  • Publish Date - November 8, 2022 / 06:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

32-year-old John Tyson

Company’s CFO John Tyson : नई दिल्ली। क्या हो अगर आप घर लौटें तो अपने बिस्तर पर किसी शख्स को बेसुध पाएं, वह भी तब जब आप उस घर में अकेले रह रहे हों। एक बार तो आपके होश उड़ ही जाएंगे और फिर आप पुलिस को फोन करेंगे। कुछ ऐसा ही हुआ फेयेटविले में रहने वाली एक लड़की के साथ हुआ।

फेयेटविले में रहने वाली एक लड़की जब तड़के करीब 2 बजे अपने घर पहुंची तो उसने अपने घर में बिस्तर पर एक शख्स को सोये हुए पाया। उसने भी पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो मामले की जांच हुई तो पता चला कि वह व्यक्ति कौन था और क्यों उस महिला के घर में सो रहा था।

Read more: Firing attempt on Dr Govind Singh : नेता प्रतिपक्ष पर हमले की कोशिश, गोली चलाने की फिराक में खड़ा था बदमाश, लेकिन… 

पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और वह अरबों की संपत्ति का वारिस और टायसन फूड्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी जॉन टायसन था। उसे रविवार को अरेस्ट किया गया था, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया।

टायसन फूड्स का वारिस
Company’s CFO John Tyson : ओजार्क फर्स्ट न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, टायसन को फेयेटविले, अर्कांसस में गिरफ्तार किया गया था। उस पर सार्वजनिक रूप से नशा करने और आपराधिक अतिचार का आरोप लगाया गया था। 32 वर्षीय जॉन टायसन मीट प्रोसेस करने वाली दिग्गज कंपनी टायसन फूड्स के संस्थापक के परपोते हैं।

रविवार तड़के करीब 2 बजे, एक महिला जब फेयेटविले में अपने घर लौटी और उसने पाया कि टायसन उसके बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था। उसके कपड़े फर्श पर बिखरे हुए थे। न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उसने संभावित चोरी की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस को फोन किया और कहा कि उसने “एक पुरुष को अपने बिस्तर पर सोया” पाया।

Read more: लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने वाला शख्स ‘लग्जरी लाइफ स्टाइल’ से हुआ बोर, अब कर रहा है बस उसकी तलाश! 

इसके बाद एक पुलिस अधिकारी उस महिला के घर पहुंचा तो टायसन तब भी वहीं सोया हुआ थे। अधिकारी ने जॉन टायसन के बटुए में मिली एक आईडी के जरिए पहचाना कि वह टायसन फूड्स के CFO हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें