कन्नूर में पार्टी कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने के दौरान भावुक हुए कांग्रेस नेता सुधाकरन

कन्नूर में पार्टी कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने के दौरान भावुक हुए कांग्रेस नेता सुधाकरन

कन्नूर में पार्टी कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने के दौरान भावुक हुए कांग्रेस नेता सुधाकरन
Modified Date: March 15, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: March 15, 2026 4:12 pm IST

कन्नूर, 15 मार्च (भाषा) केरल के कन्नूर में रविवार को एक समारोह में पार्टी कार्यकर्ता कप्पाडन रमेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन भावुक हो गए।

सुधाकरन एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जो रमेश के परिवार को घर की चाबी सौंपने के लिए आयोजित की गई थी। रमेश का कुछ साल पहले निधन हो गया था।

कन्नूर के सांसद ने कहा कि रमेश के लिए स्मारक का निर्माण होना गर्व का क्षण है।

सुधाकरन ने बताया कि रमेश ने कन्नूर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पार्टी उन्हें हमेशा याद रखेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह रमेश की वजह से ही जीवित हैं, जिन्होंने कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के हमले के दौरान उनकी रक्षा की थी।

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सुधाकरन की आंखों में आंसू थे।

जब पत्रकारों ने आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ कथित मतभेदों के बारे में उनसे पूछा, तो सुधाकरन बिना कोई टिप्पणी किए कार्यक्रम स्थल से चले गए।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में