वेतन नहीं मिलने को लेकर पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल की

वेतन नहीं मिलने को लेकर पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल की

वेतन नहीं मिलने को लेकर पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल की
Modified Date: June 19, 2024 / 10:47 pm IST
Published Date: June 19, 2024 10:47 pm IST

लुधियाना, 19 जून (भाषा) पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार को एक दिन की हड़ताल की, जिसके चलते राज्य के कई बस अड्डों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब रोडवेज के ‘पनबस’ संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने कहा कि चालकों एवं संवाहकों को पिछले एक महीने से वेतन नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘वेतन न मिलने से उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। हमें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। अगर सरकार समय पर वेतन जारी करती है तो हम हड़ताल क्यों करेंगे।’’

सिंह ने कहा कि कर्मचारी राज्य सरकार से महीने के पहले सप्ताह में वेतन जारी करने का बार-बार आग्रह कर रहे हैं।

भाषा रंजन रंजन सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में