बेंगलुरू, 30 दिसम्बर (भाषा) कर्नाटक में ब्रिटेन से लौटे सात लोग कोरोना वायरस के नए ‘म्यूटेड स्ट्रेन’ से संक्रमित पाए गए हैं।
Read More News: CG Ki Baat: नगरनार में विनिवेश…अपनी फैक्ट्री, अपना प्रदेश! विपक्ष ने पूछा- प्लांट खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा?
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि संक्रमित पाए गए 26 लोगों के नमूनें राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान अस्पताल (निमहांस) भेज गए थे, ताकि इनके नए ‘स्ट्रेन’ से संक्रमित होने का पता लगाया जा सके। इनमें से सात के ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कहा कि ये 26 लोग ब्रिटेन से लौटे 1,614 लोगों में से हैं।
सुधाकर ने पत्रकरों से कहा, ‘‘ सात में से तीन लोग बेंगलुरू और अन्य चार शिमोगा में हैं। सभी अस्पतालों में भर्ती हैं।’’
Read More News: ‘लव जिहाद’ कानून का कोड़ा तैयार! कांग्रेस ने पूछा- धर्मांतरण के तो खिलाफ हैं, लेकिन नए कानून की आखिर क्या जरुरत क्या थी?
इनके सम्पर्क में आए करीब 46 लोग भी पृथक रह रहे हैं।
देश में वायरस के इस नए ‘स्ट्रेन’ के 20 मामले सामने आ चुके हैं।