असम में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त, दो लोग गिरफ्तार
असम में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त, दो लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, 24 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की दो करोड़ रुपये से अधिक बोतल जब्त की गईं और इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को कछार और कोकराझार जिलों में इस सिलसिले में अभियान चलाये गए।
भारत में कोडीन को लेकर सख्त नियम हैं। कोडीन आधारित दवाओं की बिना चिकित्सा परामर्श के बिक्री प्रतिबंधित है और वैध चिकित्सा लाइसेंस के बिना इनका निर्माण या बिक्री करना स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अवैध है।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि कछार में एक ट्रक से प्रतिबंधित सिरप की खेप जब्त की गई है।
उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर, कछार पुलिस ने एक ट्रक को रोका और उसमें से 2.1 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद किया।’’
शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने आश्वासन दिया कि मादक पदार्थ नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि कोकराझार में मादक पदार्थ की एक और खेप जब्त की गई।
इसमें कहा गया है, ‘‘कल नाका चौकी पर कोकराझार पुलिस ने गोसाईगांव में पशु चारा लदे एक ट्रक को रोककर उसमें से 30,000 बोतल अवैध कोडीन सिरप जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया।’’
भाषा सुभाष देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


