भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 43 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया : स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 43 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया : स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - July 24, 2021 / 10:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 43 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है जिसमें शनिवार को लगभग 46 लाख खुराक लगाई गईं।

इसने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 22,80,435 लोगों को पहली खुराक और 2,72,190 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत की कुल टीकाकरण कवरेज 43 करोड़ (43,26,05,567) के आंकड़े को पार कर गई है जिसमें शनिवार को लगभग 46 लाख (45,74,298) खुराक लगाई गईं।’’

इसने कहा कि टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 37 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वालों की कुल संख्या 13,77,91,932 और दूसरी खुराक लेने वालों की कुल संख्या 60,46,308 है।

मंत्रालय ने कहा कि तीन राज्यों-मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक कुल खुराक लगाई गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में इसी आयु समूह में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार