भाकपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की घोषणा की
भाकपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की घोषणा की
तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)ने नौ अप्रैल को होने वाले 140 सदस्यीय केरल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 25 उम्मीदवारों की घोषणा की।
निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद भाकपा के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
भाकपा सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की एक प्रमुख सहयोगी पार्टी है।
भाकपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों की सूची में चार मौजूदा मंत्रियों जी आर अनिल, जे चिंचूरानी, के राजन और पी प्रसाद के नाम शामिल हैं।
वाम दल ने के. राजन, मोहम्मद मुहसिन, ई टी टायसन और वी आर सुनील कुमार सहित लगातार दो कार्यकाल पूरे कर चुके विधायकों पर फिर से दांव लगाया है।
पार्टी ने नट्टिका से पूर्व विधायक गीता गोपी को उतारा है। वह मौजूदा विधायक सी सी मुकुंदन के स्थान पर चुनाव लड़ेंगी।
कैपामंगलम के विधायक ई टी टैसन को उत्तरी परवूर से मैदान में उतारा गया है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता और मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन से होगा।
विश्वम ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि एलडीएफ एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा।
उन्होंने हालांकि कहा कि गर्मियों के चरम मौसम के दौरान चुनाव प्रचार करना एक कठिन काम होगा और पार्टी के पास लंबे समय तक चलने वाले चुनाव प्रचार के लिए भारी खर्च करने के लिए वित्तीय संसाधन नहीं हैं।
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


