माकपा ने उम्मीदवारों की सूची घोषित की, मुख्यमंत्री विजयन धर्मदम से चुनाव लड़ेंगे

माकपा ने उम्मीदवारों की सूची घोषित की, मुख्यमंत्री विजयन धर्मदम से चुनाव लड़ेंगे

माकपा ने उम्मीदवारों की सूची घोषित की, मुख्यमंत्री विजयन धर्मदम से चुनाव लड़ेंगे
Modified Date: March 15, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: March 15, 2026 6:01 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के 10 सहयोगी नौ अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेंगे। सत्तारूढ़ माकपा ने रविवार को यहां यह घोषणा की।

विजयन उत्तरी कन्नूर जिले के अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र धर्मदम से चुनाव लड़ेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा कन्नूर के परवूर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी समर्थित छह निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 81 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) इस बार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रहा है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में