माकपा नेता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा, पुलिसकर्मियों पर छात्रा के उत्पीड़न का आरोप लगाया

माकपा नेता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा, पुलिसकर्मियों पर छात्रा के उत्पीड़न का आरोप लगाया

माकपा नेता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा, पुलिसकर्मियों पर छात्रा के उत्पीड़न का आरोप लगाया
Modified Date: June 9, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: June 9, 2026 4:53 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने से एक छात्रा को रोकने के लिए न्यू राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा उसे ​​कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त के दखल की मांग की है।

पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा को लिखे आठ जून के एक पत्र में करात ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

माकपा नेता ने आरोप लगाया कि छात्रा को जिम से उठाया गया था, उसके राजनीतिक विचारों के बारे में पूछताछ की गई, बीते छह जून के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के खिलाफ चेतावनी दी गई और बाद में बिना किसी कानूनी आधार के निगरानी में रखा गया।

पत्र के अनुसार, महिला एक स्नातकोत्तर छात्रा है और उसे पांच जून को कुछ पुलिसकर्मियों और एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा जिम से ले जाया था।

करात ने आरोप लगाया कि उसे पास के एक कोचिंग संस्थान के पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उन्होंने उससे उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा और राजनीतिक विचारों के बारे में पूछताछ की।

अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे बताया कि उन्हें जानकारी है कि उसने अगले दिन सीजेपी प्रदर्शन में भाग लेने की योजना बनाई है और उसे इसमें शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई। पत्र में कहा गया है कि उन्होंने उससे यह भी कहा कि अगर वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के इच्छुक और भी लोगों को जानती हो तो पुलिस को सूचित करे।

करात ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रा की प्रारंभिक आपत्ति के बावजूद उसके फोन पर व्हाट्सएप संदेशों की जांच की।

शिकायत के अनुसार, एक महिला पुलिसकर्मी बाद में छात्रा के आवास पर गई और उसे सूचित किया कि उसे उसकी गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा गया है।

माकपा नेता ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाषा हक

हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में