माकपा ने हिमाचल सरकार से संजय गुप्ता को मुख्य सचिव नियुक्त करने का प्रस्ताव रद्द करने का आग्रह किया
माकपा ने हिमाचल सरकार से संजय गुप्ता को मुख्य सचिव नियुक्त करने का प्रस्ताव रद्द करने का आग्रह किया
शिमला, 24 मई (भाषा) माकपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने रविवार को राज्य सरकार से कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता के नियमित मुख्य सचिव के रूप में प्रस्तावित सेवा विस्तार को रद्द करने की मांग की।
पार्टी ने सरकार से गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य सचिव पद से हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का भी आग्रह किया।
माकपा के प्रदेश सचिव संजय चौहान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखे पत्र में कहा कि इस तरह की कार्रवाई सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
चौहान ने दावा किया, ‘‘एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ वह एक ऐसे अधिकारी को नियुक्त कर रही है और उसका कार्यकाल बढ़ाने की कोशिश कर रही है जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले लंबित हैं, तथा जिसके आचरण पर अदालत ने भी सवाल उठाए हैं।’’
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


