दिल्ली : नमूनों के परीक्षण में खरा नहीं उतरने के कारण दिल्ली के 12 खाद्य व्यवसायों के खिलाफ कार्रवाई

दिल्ली : नमूनों के परीक्षण में खरा नहीं उतरने के कारण दिल्ली के 12 खाद्य व्यवसायों के खिलाफ कार्रवाई

दिल्ली : नमूनों के परीक्षण में खरा नहीं उतरने के कारण दिल्ली के 12 खाद्य व्यवसायों के खिलाफ कार्रवाई
Modified Date: June 4, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: June 4, 2026 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मई में शहर भर के प्रतिष्ठानों से 217 खाद्य नमूने एकत्र किए थे और नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 12 खाद्य व्यवसाय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि इस महीने के दौरान विभाग को खाद्य विश्लेषण की 145 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, इनमें से 133 नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे, जबकि 12 नमूने आवश्यक मानदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए।

इसमें आगे कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की गई है।

बयान के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान खारी बावली बाजार में चल रही घटिया मसाला बनाने वाली एक इकाई को बंद कर दिया गया। इस इकाई के संचालक के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगी।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में