दिल्ली पुलिस ने दो दशकों से फरार अंतरराज्यीय डकैत को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने दो दशकों से फरार अंतरराज्यीय डकैत को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने दो दशकों से फरार अंतरराज्यीय डकैत को गिरफ्तार किया
Modified Date: June 4, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: June 4, 2026 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कुख्यात हवा सिंह बावरिया गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो 21 साल से अधिक समय से फरार था और उस पर कुल 30,000 रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान धर्मपाल उर्फ धर्मपाल बावरिया उर्फ धर्म सिंह उर्फ धर्म चंद उर्फ पेटू बावरिया के रूप में हुई है और उसे हरियाणा के भिवानी जिले से पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय आरोपी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज डकैती, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामलों में वांछित था।

उस पर हरियाणा पुलिस ने 20,000 रुपये और उत्तर प्रदेश पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने बताया कि धर्मपाल, हवा सिंह बावरिया गिरोह का एक प्रमुख सदस्य है और वह अपनी पहचान, उपनाम और निवास स्थान को बार-बार बदलकर गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि वह हरियाणा के अंबाला में दर्ज डकैती के एक मामले में भगोड़ा अपराधी है। 2005 में हरियाणा की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद वह लखनऊ जेल वापस ले जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से भाग निकला था और तब से फरार था।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में