दिल्ली पुलिस ने एलपीजी कालाबाजारी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया; 16 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एलपीजी कालाबाजारी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया; 16 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एलपीजी कालाबाजारी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया; 16 गिरफ्तार
Modified Date: April 23, 2026 / 09:52 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:52 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में चल रहे अवैध एलपीजी रिफिलिंग और कालाबाजारी गिरोहों का भंडाफोड़ किया है और 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, पिछले सप्ताह मंगोलपुरी, जहांगीरपुरी, पालम और द्वारका में समन्वित छापे मारे गए, जिससे घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण, रिफिलिंग और बढ़ी हुई कीमतों पर बिक्री में शामिल एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने बताया कि कुल 241 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

शहर के उत्तरी हिस्सों में, मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और 104 सिलेंडर बरामद किए गए।

टीम ने चार वाहन, रिफिलिंग उपकरण, माप मशीनें और पाइप भी जब्त किए।

इसी बीच, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक अन्य टीम ने द्वारका और पालम के विभिन्न स्थानों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 137 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। टेम्पो, मोटरसाइकिल और साइकिल सहित दस वाहन, साथ ही माप मशीनें और गैस निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने अधिकृत एजेंसियों से एलपीजी सिलेंडर खरीदे, लेकिन आपूर्ति करने के बजाय उनकी अवैध रूप से जमाखोरी की। उन्होंने भरे सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में गैस भरी और फिर उन्हें बाजार में बेच दिया।

पुलिस ने कहा कि इन अभियानों से सुरक्षा को गंभीर खतरा है, क्योंकि घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का पालन किए बिना अवैध रूप से इस तरह से खाली सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और व्यापक नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में