दिल्ली पुलिस, एमसीडी ने बहुस्तरीय पार्किंग स्थलों के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान शुरू किया

दिल्ली पुलिस, एमसीडी ने बहुस्तरीय पार्किंग स्थलों के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान शुरू किया

दिल्ली पुलिस, एमसीडी ने बहुस्तरीय पार्किंग स्थलों के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान शुरू किया
Modified Date: June 4, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: June 4, 2026 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली पुलिस और एमसीडी ने राष्ट्रीय राजधानी में छह बहुस्तरीय पार्किंग स्थलों के आसपास अवैध पार्किंग के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया है ताकि यातायात जाम को कम किया जा सके। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस सप्ताह शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क किनारे, फुटपाथ, सर्विस लेन, और अन्य प्रतिबंधित पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चिन्हित स्थानों में कमला नगर स्थित स्पार्क मॉल, ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एम-ब्लॉक मार्केट, हौज खास, कुतुब रोड, निजामुद्दीन बस्ती और परेड ग्राउंड में बहुस्तरीय पार्किंग स्थल शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इन स्थलों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद, कई वाहन चालक बाजार के प्रवेश द्वारों के पास, फुटपाथों पर और सड़क किनारे गाड़ियों को अनुचित तरीके से खड़ा करते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को असुविधा होती है और वाहनों की सुचारू आवाजाही बाधित होती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस पहल के तहत, दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मी चिन्हित स्थानों के आसपास पार्किंग को संयुक्त रूप से विनियमित करेंगे और निवासियों, आगंतुकों, दुकानदारों और बाजार संघों को शामिल करते हुए जागरूकता अभियान चलाएंगे।’’

भाषा नोमान नोमान शफीक

शफीक


लेखक के बारे में