दिल्ली में कोविड के 1,032 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही

Ads

दिल्ली में कोविड के 1,032 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही

  •  
  • Publish Date - May 12, 2022 / 06:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,032 नए मामले सामने आए और किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जबकि संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

इन नए मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18,98,173 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,184 है।

दिल्ली में बुधवार को 3.34 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 970 नए मामले सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी। मंगलवार को यहां कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,118 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत थी।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार