दिल्ली: होटल में डकैती मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: होटल में डकैती मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: होटल में डकैती मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: March 15, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: March 15, 2026 4:05 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में पिछले वर्ष एक होटल में डकैती और तोड़फोड़ के मामले में वांछित 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी महेश उर्फ गांजा को पालम गांव थाने में दर्ज मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को पांच-छह नकाबपोश लोग लोहे की छड़ लेकर गांव स्थित एक होटल में दाखिल हो गए।

होटल संचालक की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने काउंटर से करीब दो लाख रुपये लूट लिए और सबूत मिटाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) उठा ले गए।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों रितिक, मोहम्मद लड़ाका, प्रकाश उर्फ चीनू, राकेश और मोहम्मद इबरार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महेश फरार था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महेश ने स्वीकार किया है कि वह अपराध में संलिप्त था। उसने बताया कि महेश ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और दिल्ली हवाई अड्डे के पास एक निजी कंपनी में काम करता था। बाद में वह ऐप संचालित कैब सेवा के लिए बाइक चलाने लगा और इसी दौरान स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आया।

भाषा राखी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में