Patni Ne Ki Pati Ki Hatya : 5 लाख की सुपारी, नींद की गोलियां और फिर खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को ऐसे उतारा मौत के घाट

Ads

दिल्ली के संगम विहार में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने पति की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी और वारदात को चोरी का रूप देने की कोशिश की गई।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 11:38 PM IST

Patni Ne Ki Pati Ki Hatya / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • चोरी की कहानी के पीछे हत्या की कथित साजिश का खुलासा।
  • CCTV और फॉरेंसिक साक्ष्यों से पुलिस को हुआ शक।
  • हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश का आरोप।

नई दिल्ली : दिल्ली के संगम विहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोपी महिला मंजू उर्फ नाजिया ने अपने पति मुन्ना लाल को रास्ते से हटाने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। वारदात को चोरी का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

10 अगस्त की सुबह पुलिस को मुन्ना लाल का शव उनके घर में मिला। पत्नी ने दावा किया कि घर में चोर घुसे थे और विरोध करने पर पति की हत्या कर दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों से पुलिस को चोरी की कहानी पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मंजू ने अपने प्रेमी चमन को पति की हत्या के लिए 5 लाख रुपये देने का वादा किया था और 20 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे।

पति को नींद की गोलियां दी गई

इस घटना वाली रात पहले पति को नींद की गोलियां दी गईं, फिर मारपीट कर रस्सी से गला घोंटा गया और करंट भी लगाया गया। आपकों बता दें की साक्ष्य मिटाने और पुलिस को भटकाने की पूरी कोशिश की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी मंजू उर्फ नाजिया, प्रेमी चमन और उसके दोस्त किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group