टीवीके सरकार को लेकर ‘तीन महीने’ वाले बयान पर द्रमुक की सफाई, कहा- सत्ता पलटने की मंशा नहीं
टीवीके सरकार को लेकर ‘तीन महीने’ वाले बयान पर द्रमुक की सफाई, कहा- सत्ता पलटने की मंशा नहीं
चेन्नई, नौ जून (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन के टीवीके सरकार के अस्तित्व संबंधी बयान को लेकर स्पष्ट किया कि उनके कथन का उद्देश्य सरकार को गिराना या अस्थिर करना नहीं था।
द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री थंगम थेन्नरासु ने कहा कि एम के स्टालिन की टिप्पणी का मतलब सरकार को गिराने या भंग करने का कोई इरादा नहीं था।
स्टालिन ने रविवार को कहा था कि तमिलनाडु में सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार तीन महीने से अधिक नहीं टिक पाएगी। हालांकि, इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया था।
स्टालिन के हवाले से कहा गया था कि उन्होंने पहले कहा था कि नई सरकार को छह महीने तक आलोचना से मुक्त रखा जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं कि यह समय सीमा भी प्रभावित हो सकती है।
थंगम ने कहा कि मीडिया में दिए गए सवालों के जवाब में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन द्रमुक प्रमुख का आशय सरकार गिराने का नहीं था।
उन्होंने कहा कि स्टालिन का आशय केवल यह था कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकार के कामकाज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
द्रमुक नेता ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था, हत्या, डकैती, नशा तस्करी, बिजली कटौती, किसानों के विरोध और यौन अपराधों की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के एक महीने के भीतर ही कथित अपराधों और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर लगातार रिपोर्ट सामने आ रही हैं, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
भाषा मनीषा रंजन
रंजन

Facebook


