गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से चालक घायल

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से चालक घायल

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से चालक घायल
Modified Date: April 9, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: April 9, 2026 1:05 pm IST

गुरुग्राम, नौ अप्रैल (भाषा) द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को तेज रफ्तार से जा रही एक टोयोटा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार दिल्ली से गुरुग्राम की ओर कथित तौर पर बहुत तेज गति से जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों ने पहले ही चालक को बचा लिया था और उसे पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और कार को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में