पंजाब के तरन तारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन बरामद

पंजाब के तरन तारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन बरामद

पंजाब के तरन तारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन बरामद
Modified Date: June 22, 2024 / 12:15 pm IST
Published Date: June 22, 2024 12:15 pm IST

चंडीगढ़, 22 जून (भाषा) पंजाब के तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक खेत से चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद किया गया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तलाश अभियान के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस को नूरवाला गांव के समीप एक खेत में यह ड्रोन मिला।

प्रवक्ता ने बताया कि, यह चीन निर्मित ‘‘डीजेआई मैविक-3 क्लासिक’’ ड्रोन है।

भाषा यासिर सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में