शराबी पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की

शराबी पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की

शराबी पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 23, 2021 10:02 pm IST

जयपुर, 23 सितंबर (भाषा) शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात शराब के नशे में नांगलपुरम गांव में आरोपी महादेव मीणा ने अपनी पुत्री गुड्डी (14) की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में आरोपी की पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहता की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार सुबह मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।

भाषा कुंज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में