दिल्ली में 2.6 तीव्रता का भूकंप
दिल्ली में 2.6 तीव्रता का भूकंप
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार अपराह्न भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गयी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के 20 किलोमीटर उत्तर में बुराड़ी के नजदीक रहा। भूकंप के यह झटके अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए।
भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भाषा रवि कांत पवनेश
पवनेश

Facebook


