नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूंकप, उत्तर भारत में भी तेज झटके महसूस किए गए

नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूंकप, उत्तर भारत में भी तेज झटके महसूस किए गए

नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूंकप, उत्तर भारत में भी तेज झटके महसूस किए गए
Modified Date: November 6, 2023 / 04:54 pm IST
Published Date: November 6, 2023 4:54 pm IST

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) पश्चिम नेपाल में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

इसने कहा कि भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में था।

भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर के बहुत तेज हिलने की सूचना दी।

कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने लोगों के घरों से बाहर निकलने के दृश्य साझा किए।

शुक्रवार की रात नेपाल में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में पड़ोसी देश (नेपाल)में कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक घायल हुए हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में