नैनीताल में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

नैनीताल में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

नैनीताल में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत
Modified Date: April 9, 2024 / 10:06 am IST
Published Date: April 9, 2024 10:06 am IST

देहरादून, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट के पास मंगलवार को एक वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, चालक के अलावा दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे और वे अपने घर जा रहे थे। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे ।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और खड्ड में 150 मीटर नीचे उतर कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया ।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर एसडीआरएफ ने आठ शव निकाले जबकि हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

चालक राजेंद्र कुमार नैनीताल जिले के बेतालघाट का निवासी था और वह भी मृतकों में शामिल है।

भाषा दीप्ति दीप्ति नोमान

नोमान


लेखक के बारे में