निर्वाचन आयोग ने बूथ से नदारद रहने पर कर्मचारियों को निलंबित किया

निर्वाचन आयोग ने बूथ से नदारद रहने पर कर्मचारियों को निलंबित किया

निर्वाचन आयोग ने बूथ से नदारद रहने पर कर्मचारियों को निलंबित किया
Modified Date: April 23, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:48 pm IST

कोलकाता, 23 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र से नदारद रहने के आरोप में निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को संबंधित बूथ के सभी मतदानकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आयोग ने घटना की जांच के आदेश भी दिए और जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने बताया कि बूथ संख्या-9 पर तैनात सभी मतदानकर्मी दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के लिए एक साथ बाहर चले गए, जिससे बूथ कुछ समय के लिए खाली रह गया।

उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर अधिकारी भी अनुपस्थित थे।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस चूक का संज्ञान लेते हुए, पीठासीन अधिकारी सहित सभी मतदानकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बाद में एक आरक्षित मतदान टीम को तैनात किया गया।’’

उन्होंने कहा कि आरक्षित मतदान टीम के साथ बूथ पर मतदान जारी रहा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 152 सीटों के लिए मतदान हुआ।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में