जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सैनिक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: July 27, 2022 1:56 pm IST

श्रीनगर, 27 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम के ब्रयीहार्ड कठपोरा में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादी मौके से फरार होने में सफल रहे हैं और उनकी धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है।

भाषा सुरेश माधव

माधव


लेखक के बारे में