जम्मू कश्मीर के पुलवामा, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 30, 2022 12:07 am IST

श्रीनगर, 29 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा और बडगाम जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नैरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी जब तलाशी ले रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं और आगे विवरण का इंतजार है।

अधिकारी ने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में