सवाल आपका है

Blast in Crackers Factory: बड़ा हादसा! पटाखा फैक्ट्री में आग लगते ही हुआ विस्फोट, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

Blast in Crackers Factory in Andhra Pradesh | Source : IBC24 File Photo

Blast in Crackers Factory in Andhra Pradesh | Source : IBC24 File Photo

विशाखापत्तनम। Blast in Crackers Factory in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

read more: Methi Khane Ke Fayde: मेथी से मिलेगा कई रोगों से छुटकारा, शरीर को सेहतमंद रखने में करती है मदद, जानें इसको खाने के फायदे… 

गृह मंत्री वी. अनिता ने को बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

कैसे हुआ विस्फोट?

एसपी तुहिन सिन्हा ने कहा कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह घटना दोपहर करीब 12:45 बजे हुई और अधिकारी फिलहाल शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी मौके पर पुलिस की मदद कर रहे हैं। वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी दुख जताया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से हर संभव मदद करने को कहा।

Exit mobile version