पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला
पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार के रूप में बृहस्पतिवार को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।
हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी कपूर को जून 2024 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कपूर के कार्यकाल को और एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है, जो 10 जून 2026 से प्रभावी होगी।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष

Facebook


