गोदाम ढहने के मामले में कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के पूर्व ओएसडी गिरफ्तार
गोदाम ढहने के मामले में कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के पूर्व ओएसडी गिरफ्तार
कोलकाता, 25 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस ने तारातला में एक गोदाम की छत ढहने के मामले में बृहस्पतिवार को कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) कालीचरण बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘काली’ के नाम से मशहूर बंद्योपाध्याय को शाम को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “तारातला में गोदाम ढहने के मामले की जांच के सिलसिले में कालीचरण बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। मामले की जांच जारी है।”
भाषा सुमित पारुल
पारुल

Facebook


