पंजाब के बटाला में दो समूह के बीच गोलीबारी में चार लोगों की मौत
पंजाब के बटाला में दो समूह के बीच गोलीबारी में चार लोगों की मौत
चंडीगढ़, आठ जुलाई (भाषा) पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो समूहों के बीच पुरानी रांजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव की है। दोनों समूहों में कुल 13 लोग थे।
उसने बताया कि गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


