शिमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

शिमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

शिमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: August 27, 2022 12:21 am IST

Shimla Accident news Hindi शिमला, 26 अगस्त (भाषा) शिमला जिले में शुक्रवार शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार चौपाल अनुमंडल के नेरवा थाना अंतर्गत दिया में शाम करीब छह बजे एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पदम सिंह (55), उनकी पत्नी सीमा देवी (42), पन्ना देवी (54) और सुनीता (50) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पन्ना देवी के पति रूप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नेरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा अविनाश आशीष

आशीष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"