कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल
Modified Date: September 28, 2024 / 11:29 am IST
Published Date: September 28, 2024 11:29 am IST

(तस्वीर सहित)

श्रीनगर, 28 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी और यातायात पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था और इसी दौरान उनके एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास गोली लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

भाषा

प्रीति सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में