बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 5.23 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार

Ads

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 5.23 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 05:50 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 05:50 PM IST

बेंगलुरु, नौ जून (भाषा) बैंकॉक से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 5.23 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर बताया कि अधिकारियों ने सामान में छिपाकर रखे गए 14.93 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे को जब्त किया, जिसकी कीमत 5.23 करोड़ रुपये है।

‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा, गांजे की उच्च क्षमता वाली किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर जल-आधारित प्रणाली में उगाया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उजागर कर दी गई है और उसे स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार