गोवा सरकार ने नदी पुनरुद्धार कार्य तेज किया, ‘तार’ नदी के जीर्णोद्धार से खेती को मिलेगी मदद

गोवा सरकार ने नदी पुनरुद्धार कार्य तेज किया, 'तार' नदी के जीर्णोद्धार से खेती को मिलेगी मदद

गोवा सरकार ने नदी पुनरुद्धार कार्य तेज किया, ‘तार’ नदी के जीर्णोद्धार से खेती को मिलेगी मदद
Modified Date: June 9, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: June 9, 2026 3:28 pm IST

पणजी, नौ जून (भाषा) गोवा सरकार ने राज्य की नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। इसके तहत उत्तरी गोवा में तार नदी का जीर्णोद्धार एक प्रमुख पहल के रूप में उभरा है, जिससे जल प्रवाह में सुधार होगा, कृषि को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या कम होगी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही में मापुसा शहर के पास नदी के 4.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर चल रहे पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

दौरे के दौरान सावंत ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के किसानों को मानसून के मौसम के बाद भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि इस पहल से स्थानीय किसानों को फायदा होगा। लगभग 1,000 हेक्टेयर भूमि पर न केवल मानसून के दौरान, बल्कि गैर-मानसून अवधि में भी खेती की जा सकती है।”

अधिकारियों ने बताया कि तार नदी पुनरुद्धार परियोजना गोवा की नदी प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ कृषि बुनियादी ढांचे और बाढ़ प्रबंधन उपायों को मजबूत करने के सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि करीब 44.3 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में नदी से बड़े पैमाने पर गाद निकालना और क्षतिग्रस्त तटबंधों का पुनर्निर्माण शामिल है, ताकि पानी का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो सके और आसपास की कृषि भूमि में बाढ़ को रोका जा सके।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में