हरियाणा के राज्यपाल ने राज्य के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों पर जोर दिया

Ads

हरियाणा के राज्यपाल ने राज्य के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों पर जोर दिया

  •  
  • Publish Date - September 11, 2021 / 10:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

चंडीगढ़, 11 सितंबर (भाषा) हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को कहा कि राज्य के और अधिक विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा कौशल विकास पर जोर होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा एक प्रगतिशील तथा संसाधन संपन्न राज्य है और देश के अन्य राज्यों की तुलना में कई पहलुओं में आगे है।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन पर दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान संवाद होता है और केंद्र सरकार संवाद के लिए तैयार है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में राज्य को देश तथा दुनिया में नयी पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 2025 तक नयी शिक्षा नीति लागू की जाएगी।

भाषा वैभव माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार