हौजरानी अग्निकांडः परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने भी दम तोड़ा
हौजरानी अग्निकांडः परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने भी दम तोड़ा
नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली के हौज रानी इलाके में होटल में लगी आग में परिवार के आठ सदस्यों की मौत के छह दिन बाद, मैक्स अस्पताल में भर्ती 78 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल का मंगलवार को निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इस भीषण आग में राधेश्याम के बेटे विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी, बहू और दो पोतियों की मौत हो गई।
उन्हें 30 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर थे।
मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका निधन हो गया।
उस दौरान, उनके बेटे विवेक अग्रवाल ने अस्पताल से कुछ ही मिनट की दूरी पर स्थित हौज रानी में ‘फ्लोरिश स्टे’ में कमरे लिए थे।
गुरुग्राम में रहने वाले उनके परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार उनसे मिलने दिल्ली आए थे।
तीन जून की सुबह, हौज रानी इलाके में एक अवैध ‘बीएंडबी’ में आग लग गई, जिसमें परिवार के आठ सदस्यों और रिश्तेदारों की मौत हो गई। मरने वालों में राधे श्याम के बेटे विवेक अग्रवाल, विवेक की पत्नी तर्जनी, विवेक की दो बेटियां जीविशा और वारिया और राधे श्याम की पत्नी प्रेमलता शामिल थीं।
आग में मरने वालों में विवेक के मामा अशोक गोयल (जो राजस्थान के किशनगढ़ से थे) और उनकी मौसी कमला व उनके पति जिमरी भी शामिल थे।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश

Facebook


