हजारीबाग सांसद ने आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया

हजारीबाग सांसद ने आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया

हजारीबाग सांसद ने आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया
Modified Date: March 15, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: March 15, 2026 11:03 pm IST

हजारीबाग, 15 मार्च (भाषा) हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ रविवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मामला लोहसिंघना थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

लोहसिंघना थाना प्रभारी अधिकारी निशांत केरकेट्टा ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी सहायता की मदद से हम उस व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में