केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़, 20 लोगों की मौत, 26 साल बाद खोला गया इडुक्की बांध का गेट

केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़, 20 लोगों की मौत, 26 साल बाद खोला गया इडुक्की बांध का गेट

केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़, 20 लोगों की मौत, 26 साल बाद खोला गया इडुक्की बांध का गेट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: August 9, 2018 11:25 am IST

तिरुवनंतपुरम। उत्तर भारत के बाद अब केरल में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में दो दिन में 20 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें इडुक्की जिले में हुई है। यहां 10 लोगों की जान जा चुकी है। यहां के अदिमाली में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इके अलावा वायनाड, पलक्कड़ और कोझीकोड़ से तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इडुक्की बां भर गया है। इसके गेट 26 साल बाद खोले गए हैं।

वहीं इससे पहले इदामालयार बांध के चार गेट खोले गए थे। इसे 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इदामालयार डैम में क्षमता (169 मीटर) से एक मीटर ज्यादा पानी एकत्र हो गया था। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पी विजयन ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने कहा कि ’सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ को बुलाया गया है। इसमें एनडीआरएफ की तीन टीमें पहुंच गई हैं, बाकी दो टीम भी जल्द ही पहुंच जाएगी

यह भी पढ़ें : टेक ऑफ के दौरान बच्चे के रोने से बर्लिन फ्लाइट से उतारा गया दो परिवार को

भारी बारिश के चलते केरल स्थित कोच्चि एयरपोर्ट के कई हिस्सों में पानी भर गया है। एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि कई हिस्सों में पानी भरने के कारण एयरपोर्ट को जल्द ही बंद किया जा सकता है। अगले नोटिफिकेशन तक एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट लैंड नहीं होगी। इन्हें दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया जा रहा है

राज्य सरकार के मुताबिक इडुक्की जिले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि मल्लापुरम में 5, कन्नूर में 5, वायनाड 5 लोगों की जानें गई हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में