हिमाचल : सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल

हिमाचल : सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल

हिमाचल : सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 22, 2021 2:19 pm IST

शिमला, 22 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार को एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 35 लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जबली-धर्मपुर राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक ट्रक यात्रियों से भरी बस से टकरा गया। बस में कुल 32 यात्री सवार थे जबकि ट्रक में तीन लोग सवार थे।

यात्रियों से भरी बस शिमला की ओर जा रही थी जबकि ट्रक कालका की ओर जा रहा था। इस सड़क हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धर्मपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा विभाग के अधिकारी के मुताबिक हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में