हिमाचल: चंबा गांव में तेंदुए के हमले में कम से कम 16 भेड़ मरी, स्थानीय लोगों में दहशत
हिमाचल: चंबा गांव में तेंदुए के हमले में कम से कम 16 भेड़ मरी, स्थानीय लोगों में दहशत
शिमला, नौ जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित पुलान ग्राम पंचायत के गढ़नल्लाह इलाके में रात के समय एक तेंदुए ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया, जिसमें 16 भेड़ें मारी गईं। एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छह भेड़ें लापता बताई जा रही हैं।
भेड़ों को चराने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्र में लेकर गया चरवाहा चमन सिंह सोमवार रात को हुए तेंदुए के हमले के समय वहीं मौजूद था।
हमले के कारण भेड़ें डरकर इधर-उधर भागने लगीं।
सामाजिक कार्यकर्ता दीप ठाकुर ने बताया कि सुबह 16 भेड़ें मरी पाई गईं और छह लापता बताई गयीं।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से चरवाहों व उनके पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
ठाकुर ने प्रशासन से सिंह को उचित मुआवजा देने की भी अपील की।
भाषा जितेंद्र नोमान
नोमान

Facebook


