हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए 212 करोड़ रुपये जारी किए
हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए 212 करोड़ रुपये जारी किए
शिमला, 29 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में 27 जून तक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए 212 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
कुल राशि में से, 131.03 करोड़ रुपये पेंशनभोगियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटान के लिए आवंटित किए गए हैं, जबकि 80.97 करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किए गए हैं।
बयान में कहा गया कि सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अपने प्रतिपूर्ति भुगतान की स्थिति के संबंध में अपने-अपने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
भाषा खारी अविनाश
अविनाश

Facebook


